भाई ने बहन को चाकू से गोदा, गला रेत की हत्या, लॉरेंस गैंग से मांगी मदद, लिखी चौंकाने वाली पोस्ट

खबर शेयर करें -

अंबाला के कच्चा बाजार में भाई ने अपनी 28 वर्षीय बहन भावना जायसवाल की सोमवार देरशाम करीब आठ बजे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घर में कहासुनी के बाद भाई और बहन के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि तैश में आकर भाई ने बहन को चाकू से गोदना शुरू कर दिया।

भाई का गुस्सा इतना बढ़ गया कि पूरे शरीर में करीब 30 वार किए और शरीर को गोद डाला। यहां तक कि बहन के निजी अंगों पर भी वार किए। इतना ही नहीं आखिर में बहन का गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पिता घर पर ही थे। बेटे ने उन्हें भी धमकाया।

स्थानीय लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाई मौके से फरार हो गया। परिजन खून से लथपथ महिला को उठाकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पड़ताल करने पहुंच गई। मृतक महिला का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

एक घंटा पहले भाई ने डाली थी ये पोस्ट
बहन को मारने से एक घंटा पहले ही भाई ने फेसबुक पर तीन पन्नों की पोस्ट साझा की थी। इसमें अपनी बहन को मौत के घाट उतारने का जिक्र किया है। यह पोस्ट काफी उलझाने वाली है। इसमें हत्यारोपी ने लिखा कि उसके परिवार ने बहन की शादी मेरठ में एक व्यक्ति से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही बहन को बहनोई ने मेरठ में एक इलाके में रात्रि 11 बजे छोड़ दिया। इसके बाद बहन घर आ गई। इसके बाद उसने परिजनों ने कहा कि बहन को दोबारा मत जाने दो, मगर ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद हत्यारोपी लिखता है कि तब बहन के ससुरालियों ने 10 लाख रुपये में फैसला करने की बात कही थी। मगर मामला सिरे नहीं चढ़ा। इस पोस्ट में आरोपी बहन का बदला लेने को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों से मदद मांगने की बात करता है और कहता है कि वह जीवनभर गुलामी करेगा। इसके साथ ही ससुरालीजनों के परिजनों की पहुंच ऊपर तक होने का जिक्र करता है। आगे आरोपी लिखता है कि मजबूरी में अपनी बहन मारनी पड़ रही है, आगे हमारा कोई नहीं, सिर्फ हमारे दुश्मन ही रिश्तेदार हैं। जय बाबा बलाकारी…

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

हत्या वाले दिन ही किए थे तलाक के पेपर साइन
परिजनों ने बताया कि बेटी की करीब दो साल पहले शादी हुई थी और छह माह से वह अंबाला आ गई थी। उसकी शादी के बाद एक बेटी थी और वो भी ससुराल पक्ष के पास थी। तभी से तलाक लेने की बात चल रही थी। परिजनों के मुताबिक तलाक के पेपर मृत महिला ने हस्ताक्षर हत्या वाले दिन सुबह किए थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

झगड़े में जेल जा चुका था जेल
बताया जाता है कि बहन की हत्या करने वाला करन भी लड़ाई-झगड़े के मामलों में संलिप्त था और पहले भी जेल जा चुका है। परिजनों के मुताबिक वह कुछ काम नहीं किया करता था। मृत महिला दो भाइयों की बहन थी। जबकि पिता छावनी राम बाजार के पास हॉटडॉग की रेहड़ी लगाते हैं। जबकि मृत महिला भी कोई काम नहीं किया करती थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad