मां की बीमारी का बहाना बना ससुराल से विवाहिता को लाया, 5 दिनों तक करता रहा रेप

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के भदोही में विवाहिता को बंधक बनाकर पांच दिनों तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. मामला चौरी थानाक्षेत्र के एक गांव का है.

थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि 18 वर्षीय लड़की का विवाह तीन महीने पहले हुआ था. विवाहिता के गांव का निवासी विशाल सरोज पांच दिन पहले लड़की के ससुराल पहुंचा और बताया कि उसकी मां बीमार है. वह उसे लेने आया है, जिस पर ससुराल वालों ने लड़की को सरोज के साथ विदा कर दिया. सूर्यभान ने बताया कि सरोज ने लड़की को मायके ना ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया और पांच दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

इस बीच विवाहिता के ससुराल वाले जब उसकी मां का हालचाल जानने उसके घर पहुंचे तो लड़की को वहां ना पाकर अवाक रह गए. उन्होंने बताया कि उसके बाद पुलिस ने सरोज के खेत में बने एक कमरे से विवाहिता को बरामद किया. सरोज गुरुवार रात वाराणसी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

लड़की की डॉक्टरी जांच करायी जा रही है. इस बीच पुलिस अधीक्षक राम बदन ने इस मामले में देर रात बताया कि विवाहिता का आरोपी से पहले से सम्बन्ध था.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad