उत्तराखंड पुलिस में 1614 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

खबर शेयर करें -

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे राज्य के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दो विज्ञप्तियां जारी कर 1614 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि इनमें विज्ञप्ति उत्तराखण्ड पुलिस विभाग की भी है जिसका इंतजार उत्तराखण्ड के युवा पिछले कई वर्षों से कर रहे थे। इसके तहत पुलिस आरक्षी एवं फायरमैन के 1521 पदों के लिए भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। वहीं दूसरी विज्ञप्ति के द्वारा विभिन्न विभागों में सांख्यिकी एवं संगणक श्रेणी के 93 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़ीनेगी चुनावी संग्राम चरम पर, दीपक बाली ने संभाला मोर्चा, भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल

प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी जद्दोजहद के बाद उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर पुलिस विभाग के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस विभाग के आरक्षी एवं फायरमैन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2022 से शुरू होगी तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है जबकि 18 से 23 आयु के पुरूष अभ्यर्थी एवं 18-26 वर्ष तक की आयु तक की महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह सांख्यिकी एवं संगणक के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2021 से शुरू होगी तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है ‌

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गढ़ीनेगी चुनावी संग्राम चरम पर, दीपक बाली ने संभाला मोर्चा, भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल