टीचर को हनी ट्रेप में फंसाकर स्कूटी,रुपये और फोन ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक 18 साल की युवती सहित 4 लोगों को मौके पर किया गिरफ्तार
Police arrested 4 people, including an 18-year-old girl, on the spot after exposing the gang that cheated the teacher by honey-trapping scooty, money and phone
राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर में एक टीचर को हनीट्रैप में फंसा कर ठगी करने का मामला सामने आया है इधर पुलिस ने तत्परता के साथ टीचर को हनी ट्रेप में फंसाकर स्कूटी ,रुपए और फोन ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक 18 साल की युवती सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सुभाष नगर निवासी एक शिक्षक की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक 18 साल की युवती से हो गई थी। इस बीच युवती ने उसे अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया, जिस पर वह युवती के घर पहुंच गया। वहां पर युवती ने षड्यंत्र रचा जिस पर उक्त दोनों आपत्तिजनक स्थिति में आ गए। पहले से तय शुदा षड़यंत्र के अनुसार युवती के पति सहित चार लोग वहां आ धमके और उक्त शिक्षक की वीडियो बनाने लगे, मना करने पर चारों लोगों ने उस शिक्षक से दो लाख रुपये की डिमांड कर डाली।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ये लोग उक्त शिक्षक को तयशुदा कार्यक्रम के साथ अपना शिकार बनाना चाहते थे। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर महिला सहित चारों आरोपियों अंकित सिंह निवासी लालपुर थाना कुंडा, तमन्ना पत्नी अंकित सिंह निवासी उपरोक्त, राम सैनी निवासी बाजपुर और सुमित कुमार निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और शिक्षक से लूटा गया मोबाइल फोन, स्कूटी और 20,000 की नकदी बरामद कर ली।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस के माध्यम से जनता से अनुरोध किया है कि वह फेसबुक वगैराह पर एकदम से फ्रेंड ना बनाएं। सोच समझकर ही कदम बढ़ाए। क्योंकि इस तरीके के लोग भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं।इस मौके पर एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल एके सिंह आदि मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

