सपनों की ज़मीन दिखाकर कर दी जेब खाली, अब रकम डकारकर दे रहा है धमकी, ठगी के दलदल में धंसी एक महिला ने पुलिस से लगायी न्याय की मार्मिक गुहार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में प्लॉट दिलाने के नाम पर एक महिला से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि रकम लौटाने की बात पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

क्या है पूरा मामला 
मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के फतेहउल्लाहगंज, निकट निरंकारी भवन निवासी नीता राना पत्नी हृदयेश कुमार ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फरवरी 2024 में उसकी मुलाकात काशीपुर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सुनील कुमार पुत्र मेवाराम से हुई थी। सुनील ने उसे गंगापुर क्षेत्र में एक प्लॉट दिखाया और उसकी कीमत 3 लाख 34 हजार रुपये बताई।नीता के मुताबिक, प्लॉट का एग्रीमेंट भी सुनील कुमार ने कराया, जिस पर भरोसा कर उसने 1.60 लाख रुपये नगद दिए, जबकि शेष 1.74 लाख रुपये अपने पति के मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ के हमले में महिला की मौत से आक्रोश, वन विभाग कार्यालय की तालाबंदी की चेतावनी

ना प्लॉट मिला, ना पैसे वापस
इतनी रकम देने के बावजूद न तो नीता को अब तक प्लॉट दिया गया और न ही पैसे वापस किए गए। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने सुनील से प्लॉट या रुपये लौटाने की बात की, तो उसने न सिर्फ इनकार कर दिया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: आपदा से निपटने के लिए सेंचुरी पेपर मिल के 100 कर्मचारियों ने ली 'कमांडो' ट्रेनिंग; NDRF ने सिखाए बचाव के गुर

पुलिस ने शुरू की जांच
कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने पुष्टि की कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खेल-खेल में 'खूनी संघर्ष', 16 साल के किशोर ने डंडा मारकर 13 वर्षीय भानू की जान ली

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad