पत्नी गीता धामी के साथ स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी के आवास पर पहुंचे सी एम धामी ने अपने सखा को श्रद्धांजलि अर्पित की,कैलाश दा के सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं-धामी

CM Dhami, who reached the residence of late Kailash Gahtodi with his wife Geeta Dhami, paid tribute to his friend, we are determined to fulfill Kailash da's dreams - Dhami.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। पत्नी गीता धामी के साथ काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतृप्त परिवार को  संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द

स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. कैलाश जी ने अपने कार्यों से समाज में एक अलग जगह बनाई, राजनीतिक जीवन में कैलाश दा कर्मठता के सशक्त प्रतीक थे। उनके लिए जनसेवा हमेशा सर्वोपरि रहा, गरीब और जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग देने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कैलाश दा के सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला

 

 

Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें