कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल बाल बची जान

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार मंगलवार देर रात हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में ड्राइवर और कार सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं. ये हादसा पिथौरागढ़ जिले में हुआ. जब मंत्री बिशन सिंह चुफाल अपने एस्कॉर्ट के साथ डीडीहाट जा रहे थे तभी हादसा हुआ.

जानकारी के मुताबिक हादसे का कारण सड़क पर अधिक पाला होना बताया जा रहा है. इस वजह से मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार पलट गई. बता दें कि कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की कार भी हादसे का शिकार हो गई थी. इस हादसे में भी मंत्री धन सिंह रावत बाल-बाल बच गए थे.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड पुलिस में 1614 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

15 अक्टूबर को भी हुआ था हादसा: बता दें कि बिशन सिंह चुफाल के काफिले की गाड़ी इसी साल 15 अक्टूबर को भी हादसे का शिकार हुई थी. इस हादसे में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल बाल-बाल बचे थे. तब भी चुफाल पिथौरागढ़ जिले में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे. तब पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल की फ्लीट की एक गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था. हादसे में स्टाफ को हल्की चोटें आई थी. गनीमत रही कि कार सड़क पर ही रुक गई. नहीं तो नीचे उफनती गोरीगंगा नदी बह रही थी और हादसा बड़ा रूप ले सकता था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता