कालाढूंगी : सड़क किनारे नाले में महिला का शव मिलने से हड़कंप, शव कब्जे में लेकर शिनाख्त जारी
नैनीताल रोड स्थित कालाढूंगी से पांच किमी दूर सड़क किनारे एक नाले में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई. लेकिन शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम को हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया.

सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों को कालाढूंगी से पांच किमी दूर जंगल से दुर्गंध महसूस हुई. उनके आसपास देखने पर उन्हें सड़क किनारे नाले में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा महिला का शव दिखाई दिया. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद एसओ नंदन रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी. उन्होंने बताया शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में शिनाख्त को रखा गया है. शव 20 से 25 दिन पुराना होने के कारण गल चुका है. महिला ने नीले रंग की सलवार सूट पहनी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

