काशीपुर में कार और ई-रिक्शा में भिडंत, कार चालक मौके से फरार

खबर शेयर करें -

काशीपुर: तेज रफ्तार से आ रही कार की ई-रिक्शा से टकरा गई. जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए मुरादबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

काशीपुर में मिस्सरवाला मोड़ के पास रहने वाला मंजीत शर्मा (45 वर्षीय ) रोजाना की तरह आज भी वह देर शाम ई-रिक्शा से वापस अपने घर लौट रहा था. तभी नये ढेला पुल श्मशान घाट के पास एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया.
बताया जा रहा है कि कार (संख्या UK18 5055) पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा है, जो देहरादून से तेज रफ्तार में कोटद्वार आ रही थी. तभी अचानक कार चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया.
आनन फानन में राहगीरों ने मंजीत को मुरादाबाद रोड स्थित संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. वहीं घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी जा रही है.
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद