अलकनंदा नदी में गिरी कार, 1 युवक ने पत्थर से लटक कर बचाई जान..दूसरा लापता

खबर शेयर करें -

श्रीनगर: श्रीयंत्र टापू के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट श्रीनगर मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान टीम ने देखा कि एक युवक नदी के बीच पत्थर को पकड़े हुए है. फायर सर्विस यूनिट ने युवक को रस्सी की मदद से नदी से सुरक्षित बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती करवाया. हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे. दूसरे युवक की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

बता दें कि, नगर में बुधवार देर रात एक हादसा हो गया. यहां बदरीनाथ जा रहा एक वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया. हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे. घायल आकाश राठी ने बताया कि वाहन में वह दो लोग थे और वह हरिद्वार नारसन कला के रहने वाले हैं. दोनों बदरीनाथ जा रहे थे. वहीं, दूसरे युवक का नाम संदीप राठी बताया जा रहा है, जो अभी तक लापता है. जिसकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा