घाट-पिथौरागढ़ एनएच में खाई में गिरी कार, शिक्षक दंपति और बेटे की मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: घाट-पिथौरागढ़ एनएच में मटेला बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 2 लोग घायल हैं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. साथ ही मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

पिथौरागढ़ में हुए एक कार हादसे में शिक्षक दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई है. मृतक बलवंत (36) रानीखेत के राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी पूर्णिमा (32) भी पिथौरागढ़ जिले में गेस्ट टीचर थी. हादसे में उनके 6 साल के बेटे भाव्यांश की भी दर्दनाक मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि कार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ आ रही थी. मगर मटेला बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.
यह भी पढ़े 👉 IBPS SO स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, पात्रता सहित पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मजूद लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मृतकों की पहचान रई धनौड़ा निवासी बलवंत सिंह उनकी पत्नी पूर्णिमा और 6 साल के बेटे भाव्यांश के रूप में हुई है. घायलों में सुरेंद्र बहादुर और नवनीत हैं. नवनीत को कम चोटें आई हैं, जबकि सुरेंद्र बहादुर गंभीर रूप से घायल है. पुलिस के अनुसार बलवंत सिंह अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से लौट रहे थे. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. पति-पत्नी और मासूम की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 'कैबिनेट मंत्री' राम सिंह कैड़ा का ऐतिहासिक स्वागत; लामाचौड़ से भाजपा कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों की गूंज, बोले- "गांव-गांव तक पहुंचाएंगे विकास"

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें