बाइक को बचाने के चक्कर में असंतुलित हुई कार पलटी, हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत
मृतक शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर था तैनात

रामनगर। रामनगर से काशीपुर की ओर आ रही कार की बाइक से टक्कर के दौरान कार पलटने से कार चला रहे क्लर्क की दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं हादसे में क्लर्क की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें कि जस्सागांजा निवासी दीपक पंत (34 वर्ष) पुत्र स्व. चंद्रशेखर पंत शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे। वे अपनी कार द्वारा काशीपुर जा रहे थे। वहीं पीरूमदारा के पास विशाल मजूमदार अपनी पंक्चर बाइक को लेकर जा रहा था। दीपक पंत अपनी कार से नियंत्रण खो बैठे और उन्होंने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे घबरा गये और उनकी कार पलट गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार घायल हो गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

