15 लाख का चूना लगाने पर फैक्ट्री मालिक व दलाल के खिलाफ रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: कोलकत्ता की एक फैक्ट्री मालिक व दलाल के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि फैक्ट्री मालिक व दलाल ने धोखाधड़ी कर सितारगंज की एक फैक्ट्री को लाखों रुपये का चूना लगाया है. पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है.

सितारगंज स्थित मैसर्स सितारगंज फाइबर्स लिमिटेड कंपनी के कमर्शियल हेड ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी. जिसमें बताया कि 29 जनवरी मै मुंजाल ट्रांसपोर्ट से कम्पनी द्वारा कोलकाता की एक कंपनी M/s Satin Touch Conforts Pvt Ltd. सीताकुंड, बरईपुर रोड, अतघरा, कोलकाता को 62 Bales (Syenthitic Staple Fiber) जिसकी कुल कीमत कोलकाता पहुंचाने तक Rs. 15,76,165.94 थी उक्त कंपनी की मांग पर पहुंचाया गया. जिनके द्वारा 3 दिन में 15,76,165.94 देने का वादा किया गया.

मगर आज कई दिन बीत जाने के बाद भी धनराशि का भुगतान नहीं किया गया. जब उनके द्वारा दलाल संदीप लूथर व कम्पनी के मलिक संदीप सान्याल को भुगतान के लिए कहा गया तो वह हमे धमकी देने लगे. कंपनी के मालिक संदीप सन्याल कोई भी धनराशि नहीं देने की बात कर रहा है. जब दोनों के बारे में पता किया तो पता चला कि ये दोनों ही जालसाज किस्म के लोग हैं. पुलिस ने फैक्ट्री के कमर्शियल हेड की तहरीर पर कंपनी मालिक व दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत