हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उप सचिव व मीडिया प्रभारी के पदो पर निर्विरोध निर्वाचन, चार पदो पर 28 को होगा मतदान

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की हल्दूचौड़ इकाई के 28 जनवरी को होने वाले चुनाव प्रक्रिया में आज नाम वापसी के बाद अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उप सचिव व मीडिया प्रभारी के पदों निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जबकि चार पदो मे चुनाव किए जायेंगे।
मंगलवार को व्यापार मंडल के हल्दूचौड़ कार्यालय में चुनाव अधिकारियों की देखरेख में नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। चार पदो पर एक एक दावेदारी आने पर अध्यक्ष पद हेतु पूर्व अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट हरमोहन बिष्ट, मीडिया प्रभारी पद पर संतोष भट्ट व उप सचिव पद पर विनीत दुमका का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय हो गया है। जबकि महामंत्री पद पर जीवन पांडे और चंदन कुटोला, उपाध्यक्ष पद के लिए रोहित जोशी और उर्बादत, सचिव पद पर मनोज कांडपाल और राजेश सुयाल व संगठन मंत्री पद पर प्रवीण शर्मा और राकेश धपोला ने नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की। जिसके निर्वाचन के लिए 28 जनवरी को मतदान करवाया जायेगा। इधर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव अधिकारी अतुल गुप्ता, हर्ष जलाल, प्रमोद बमेटा व भास्कर सुयाल ने बताया कि व्यापार मंडल नियमावली के तहत चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान 28जनवरी को प्रातः नौ बजे से डूंगरपुर पंचायत भवन में निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल