चंपावत : सांप के काटने से बुआ और भतीजे की मौत, एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

टनकपुर के ग्राम नायकगोठ निवासी एक किशोर व उसकी बुआ को सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा कि करैत सांप ने दोनों को डंसा है, जिसे मौत हुई हैं.

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल को कमरे में घुस कर सांप ने काट लिया. जब उन को सांप ने डसा, दोनों गहरी नींद में थे. सांप के काटने से वे अचानक चिल्लाए जिस पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई कि दोनों को सांप ने काट लिया. परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए ले गए. जहां से चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया. रास्ते में सुजल व उसकी बुआ रेखा देवी ने दम तोड़ दिया. कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने बताया कि परिजनों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की गई है. पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए हैं. वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी एकत्रित की जा रही है. सर्पदंश की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी.मृतक किशोर दयानंद इंटर कॉलेज टनकपुर का 11वीं का छात्र था. बताया गया है कि किशोर को सांप ने दाहिने हाथ पर काटा है.

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें