चम्पावत : बाबा ने बाथरूम के अंदर 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

चम्पावत : जिले के पाटी थाना क्षेत्र के वारसी गांव में एक बाबा ने बाथरूम के अंदर 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गांव के ग्राम प्रधान खीमानंद जोशी ने पाटी पुलिस को घटना की सूचना दी।

पाटी थाने के एसओ देवनाथ गोस्वामी अपनी टीम के साथ घटनास्थल में पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि वारसी गांव की पाताल रुद्रेश्वर गुफा में रहने वाले वाले ओशो पंथी बाबा सौरभ तिवारी उर्फ ध्यान योगी ने 315 बोर के तमंचे से गुफा के बाहर बने बाथरूम में अपने माथे में शुक्रवार देर शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि बाबा ध्यान योगी की जेब से सुसाइड नोट के साथ-साथ पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, तमंचा के चेंबर में कारतूस का खोखा तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद कर शव का पंचायत नामा कर लोहाघाट पोस्टमार्टम भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद

एसओ गोस्वामी ने बताया घटना की जांच की जा रही है। बाबा के शिष्य ने बताया बाबा एक हफ्ता पहले ही रानीबाग आश्रम से वारिस गांव आए थे। वह चलथीया गांव में एक आश्रम का निर्माण कार्य करा रहे थे। फिलहाल मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा नजर आ रहा है। बाबा के शिष्य के मुताबिक बाबा के काफी सारे आश्रम हैं। बाबा का एक आश्रम नेपाल में भी है।

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन