चम्पावत, शादी से लौट रही मैक्स खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत
चम्पावत : टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर भीषण हादसा हुवा है। टनकपुर के एक धर्मशाला में शादी से लौट रही मैक्स रात में करीब 3:20 बजे खाई में गिर गई। जिससे मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे की बताई जा रही है। मैक्स वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सोमवार की रात्रि करीब 3: 20 बजे मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी व नजदीकी बताए जा रहे हैं। और ककनई के डांडा और कठौती गांव के रहने वाले है।
यह भी पढ़े 👉 लालकृष्ण आडवाणी ने मुझे एक बार कहा कि आप चाय पर आइए और बताइए कि आपने चुनाव कैसे जीता : हरीश रावत
सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। दुर्घटना का करण ओवरलोड माना जा रहा है।

