किच्छा : वन सुरक्षा दल द्वारा उपखनिज मिट्टी का अवैध अभिवहन करने पर ट्रक किया सीज

खबर शेयर करें -

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी के दिशा निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन सुरक्षा दल को दिनांक 28.05.2023 को मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना कि किच्छा सितारगंज मार्ग से 01 ट्रक (10टायरा ) में मिट्टी अवैध रूप से बिना रॉयल्टी के चोरी कर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर तुरंत वन सुरक्षा दल की टीम द्वारा उक्त मार्ग पर घेराबंदी की गई, समय रात्रि लगभग 11.20 pm पर किच्छा सितारगंज मार्ग में uk06cb8603(10 टायरा ) को आते देख जांच हेतु रोकने का इशारा किया गया, टीम को देखकर वाहन चालक वाहन को मार्ग के किनारे खड़ा करके भाग गया। वाहन की खाना तलाशी लेने पर वाहन में मिट्टी भरा पाया। वाहन की खाना तलाशी में मिट्टी संबंधी आवश्यक कोई भी वैध प्रपत्र मौके पर नहीं पाया गया। वाहन उक्त के चालक/ स्वामि द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 उत्तरांचल संशोधन 2001 की धारा 41,42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है। उक्त वाहन को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से शक्तिफार्म वन चौकी परिसर में सुरक्षित ले जाकर श्री राहुल कुमार वन बीट अधिकारी बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सौंप दिया गया है। टीम में वन सुरक्षा दल , उप क्षेत्राधिकारी श्री प्रमोद सिंह बिष्ट श्री दिनेश चंद्र बुधलाकोटी वन दरोगा, श्री पान सिंह मेंहता,वन दरोगा, निर्मल रावत वन दरोगा , श्री सोनू कुमार वन आरक्षी, वाहन चालक चंदन सिंह मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित