
आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली मदद, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि
राजू अनेजा,काशीपुर। हादसे में बेटी के घायल होने के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे ग्राम पच्चावाला निवासी विजय सिंह पुत्र खेम सिंह के परिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राहत मिली है। मुख्यमंत्री राहत कोष से परिवार के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
विधायक चीमा ने पीड़ित परिवार को सौंपी सहायता राशि
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत एक लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घायल बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
‘संकट की घड़ी में सरकार परिवार के साथ’
विधायक चीमा ने कहा कि दुर्घटना जैसी कठिन परिस्थिति में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने घायल बेटी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंदों के लिए महत्वपूर्ण सहारा
विधायक चीमा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण सरकारी सहायता जरूरतमंदों तक समय पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष संकटग्रस्त परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित हो रहा है।
भाजपा कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
इस अवसर पर परविंदर सिंह विर्क, हिमांशु सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें