उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुचें दिल्ली, फिर से शुरू हुई कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के बंटवारे की चर्चा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। जिसकें चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुच चुके है।
कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के बंटवारे पर हो सकती है चर्चा।
केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दिल्ली से रवाना हुए थे। 31 जुलाई यानी कि आज सीएम पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर चर्चा कर सकते हैं।
मंत्रीमंडल विस्तार व दायित्वों के बंटवारे की चर्चाएं सुर्खियों में
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम के अचानक दिल्ली जाने से फिर से मंत्रीमंडल विस्तार व दायित्वों के बंटवारे की चर्चाएं सुर्खियों में रही।
हालांकि मुख्यमंत्री का केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का समय 31 जुलाई यानी आज सीएम कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। जिसमें समान नागरिक संहिता और प्रदेश के विकास के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।












अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें