मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ पहुंचे प्रयागराज महाकुंभ, मां को कराया गंगा स्नान

खबर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश में इस वक्त महाकुंभ के चर्चे बने हुए हैं। दूर-देश से इस पावन पल का हिस्सा बनने के लिए कई लोग आ रहे हैं। राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स भी इसका हिस्सा बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इन सबके बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिहं धामी अपनी माता जी को भी इस खास पल का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

यह भी पढ़ें 👉  तीन तलाक व हलाला पीड़िता बेसहारा महिलाओं को मुफ्त आवास देगा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, जल्द पास होगा प्रस्ताव

आज प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम के पुण्य सलिल में माता जी को स्नान कराने का सौभाग्य मिला। यह मेरे जीवन के उन अमूल्य और भावुक क्षणों में से एक है, जिन्हें शब्दों में पिरोना संभव नहीं। वेदों, शास्त्रों और पुराणों में उल्लेखित है कि कोई भी जीव माता के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता क्योंकि माता ही वह प्रथम स्रोत हैं, जिनसे हमारा अस्तित्व जुड़ा हुआ है। माता का स्नेह अनंत, उनकी ममता अपरिमेय और उनका आशीर्वाद अक्षुण्ण होता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई 4.0 का बड़ा विस्तार: ₹1,707 करोड़ से बनेंगी 184 सड़कें, 309 दुर्गम गांव पहली बार मुख्य सड़क से जुड़ेंगे

इस दिव्य क्षण में अनुभव हुआ कि माँ केवल जन्मदात्री ही नहीं अपितु सजीव तीर्थ हैं जिनकी सेवा और सम्मान से जीवन के समस्त पुण्य फलीभूत होते हैं। यह भावपूर्ण क्षण मेरे लिए सनातन संस्कृति, परंपरा और मातृभक्ति का सजीव स्वरूप बनकर हृदयपटल पर सदैव अंकित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में चुनावी हलचल तेज, कोषाध्यक्ष पद के लिए खुशी मेहता ने दाखिल किया नामांकन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad