समान नागरिक संहिता कानून पास कराने पर मुख्यमंत्री धामी बधाई के पात्र-दीपक बाली

Chief Minister Dhami deserves congratulations for passing the Uniform Civil Code Act – Deepak Bali

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।भाजपा नेता दीपक बाली ने समान नागरिक संहिता कानून के विधानसभा में पास होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है।

श्री बाली ने कहा है कि समान नागरिक संहिता कानून पास होने से प्रदेश के सभी वर्गों में समानता का भाव आएगा और कानूनी रूप से अब सभी बराबर अधिकारों के हकदार होंगे ।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री धामी ने समान नागरिक संहिता कानून पास कराकर सिद्ध कर दिया है कि वे जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। समान नागरिक संहिता कानून लागू होने से अब उत्तराखंड देश में ऐसा पहला राज्य हो गया है जहां यु सी सी लागू हो गया है। इसके लिए प्रदेश के युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री धामी का जितना भी आभार व्यक्त किया जाए वह कम है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में