चोरगलियां : उफान पर चल रहे सूर्या नाला में गिरी बोलेरो, शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला बाहर

खबर शेयर करें -

चोरगलियां (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से चोरगलिया मुख्य राज्य मार्ग में स्थित सूर्या नाला भी उफान पर आ गया। इसी दौरान नाला पार करते समय सवारियों से भरी बोलेरो पानी में बह गई।

मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने बोलेरो के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। यात्रियों में महिला और उसका आठ साल का बच्चा भी था।
पुलिस के अनुसार शाम करीब छह बजे शेर नाला ऊफान पर आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पानी कम होने तक नाला पार नहीं करने को कहा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे बाद पानी कम होने पर एक बोलेरो टैक्सी को चालक ने आगे बढ़ाया लेकिन अचानक गड्ढे में टैक्सी गिर गई। टैक्सी में चालक समेत आठ यात्री सवार थे।
मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने पानी में जाकर गाड़ी के शीशे तोड़े और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया कि यात्रियों में महिला और उसका आठ साल का बच्चा भी था।
गाड़ी को राजेंद्र सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम नाली गंगोलीहाट पिथौरागढ़ चला रहा था। बताया कि प्रमोद सिंह पुत्र गंगा सिंह ग्राम नाली गंगोलीहाट और नेपाली मूल के पदम रावल, बड़ी रावल के अलावा अन्य यात्री थे। बाद में सभी अन्य वाहनों से गंतव्य को चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल