उत्तराखंड के सभी जनपदों में 1 जुलाई से बरसेंगे बादल , होगी झमाझम मानसूनी बारिश

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पिछले सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से मिलेगी निजात। मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट। राज्य के पर्वतीय एवं मैदानी जनपदों में शुरू होगा झमाझम मानसूनी बारिश का दौर।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय व मैदानी जनपदों के तमाम इलाकों में आज 30 जून को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं 1 जुलाई से लेकर 3 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने राज्य में 1 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है , 1 जुलाई से भारी बरसात की संभावनाएं जताई गई है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जुलाई को राज्य के बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। इसके अलावा देहरादून, टिहरी चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार ,उधम सिंह नगर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जना और आकाशीय बिजली चमकने व तेज बौछार पड़ने की भी संभावनाएं जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

इसके अलावा 2 जुलाई को रेड अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, नैनीताल जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी भारी बरसात की संभावनाएं जताई गई है। इसके अलावा 3 जुलाई को येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने देहरादून नैनीताल पौड़ी टिहरी बागेश्वर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में किसी किसी स्थान पर भारी वर्षा और सहित तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत

मौसम विज्ञान की मानें तो जुलाई का पहले हफ्ते राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा, राज्य के लगभग सभी जनपदों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गौरतलब है कि राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही 4 दिन तक भारी बारिश हुई उसके बाद मानसून की बारिश का दौर थम गया, जिसके चलते राज्य के तमाम जनपदों में पिछले सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। मानसूनी बारिश से जहां गर्मी से निजात मिलेगी वहीं किसानों को भी राहत मिलने की संभावना है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad