काठगोदाम एक्सप्रेस से गिरकर 72 वर्षीय वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया, अस्पताल में मौत

खबर शेयर करें -

लक्सर: लक्सर सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलती ट्रेन से उतरते वक्त बुजुर्ग ने अपने दोनों पैर खो दिए हैं. सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी मौत हो गई है. मृतक की पहचान अरुण कुमार शर्मा उम्र 72 वर्ष निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर के रूप में हुई है.

गलत ट्रेन में बैठ गया था बुजुर्ग:बुजुर्ग नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से सहारनपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार था, तभी लक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी. जिसके बाद उन्हें पता चला कि वह गलत ट्रेन में बैठ गए हैं. ऐसे में लक्सर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित लक्सर रेलवे फाटक पर वह चलती ट्रेन से उतरने लगे, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए. आनन-फानन में रेलवे कर्मी द्वारा स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई. जीआरपी द्वारा बुजुर्ग को निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

ट्रेन का स्टॉप न होने से चलती ट्रेन से उतरा था बुजुर्ग:जीआरपी थाना प्रभारी ममता गोला ने बताया कि अरुण कुमार शर्मा नाम के यात्री को सहारनपुर जाना था, लेकिन वह गलत ट्रेन में बैठ गए. गड़ी का लक्सर में स्टॉपिंग ना होने कारण वह चलती ट्रेन से उतरते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद निजी वाहन की मदद से घायल बुजुर्ग को अस्पताल भेजा गया, जहां बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है और मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज डैम पर युवक से हैवानियत: मारपीट, अपहरण और अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप; 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश