सेंचुरी प्रबंधन द्वारा हल्दूचौड़ चिकित्सालय को प्रदान किया कम्यूटेड रेडियोग्राफी सिस्टम, क्षेत्रवासियो को मिलेगा लाभ

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल द्वारा नव निर्मित राजकीय चिकित्सालय हल्दूचौड़ में स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक कम्यूटेड रेडियोग्राफी सिस्टम प्रदान किया है, जिसपर ग्रामीणों ने मिल प्रबंधन का आभार जताया है।

मंगलवार को सेंचुरी पेपर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक नरेश चन्द्र द्वारा क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए उप मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डा एनसी तिवारी को नवनिर्मित राजकीय चिकित्सालय हल्दूचौड़ के लिए एक कम्यूटेड रेडियोग्राफी सिस्टम प्रदान किया, सिस्टम से क्षेत्र की जनता को चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। इस पूर्व भी सेंचुरी पेपर मिल द्वारा स्वासथ्य विभाग को मोबाइल हेल्थ वैन प्रदान किया था, जबकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पंतनगर में दो सौ एकड़ भूमि में दो लाख पौधे लगाने का अनुबंध किया है। सेंचुरी पेपर मिल की इस पहल पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व क्षेत्रवासियों ने मिल प्रबंधन का आभार जताया है। इस मौके पर चिकित्सा विभाग के मदन सिंह महरा, हरिश चन्द्र फुलोरिया, प्रताप सिंह बिष्ट, सूरज सिंह धामी, देवेंद्र बिष्ट, केआर आर्या एवम् सेंचुरी मिल से भरत पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार