
राजू अनेजा ,काशीपुर। पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी के निधन पर नगर निगम परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की ।
नगर निगम काशीपुर की मेयर उषा चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए सभी वार्ड के पार्षदों ,निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इस दौरान मेयर उषा चौधरी ने कहा कि पूर्व पार्षद विपिन शर्मा एक नेक दिल एवं सज्जन इंसान थे जिनकी कमी हमेशा खलेगी। आपको बताते चलें कि बुधवार की शाम पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। शोक सभा में मेयर उषा चौधरी मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय, पार्षद राजकुमार सेठी, मनोज बाली, मनोज सिंह जग्गा ,गुरविंदर सिंह चंडोक ,मुन्नी देवी सहित भारी संख्या में निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

