कांग्रेस नेता किन्दा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विरोध में निकाली विशाल रैली

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा

बाजपुर । विगत महा पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विरोध में अब कांग्रेस नेता कुलविंदर सिंह किन्दा खुलकर आमने-सामने आ गए हैं।

बाजपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर कांग्रेस नेता कुलविंदर सिंह किंदा के नेतृत्व में उमड़े सैकड़ों लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन कर विशाल रैली निकाली। रैली में लोगों ने दलबदलू नेता नहीं चाहिए के बोर्ड तथा काले झंडे ले रखे थे। लोकल विधायक अबकी बार के नारे से बाजपुर गूंज उठा।स्थानीय विधायक के चयन को बनाई गई बाजपुर बचाओ संघर्ष समिति की रैली एक बड़े काफिले के रूप में मंडी से गुरुद्वारा होते हुए राम भवन धर्मशाला पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

कुलविंदर सिंह किंदा का कहना है कि बाजपुर की जनता को दलबदलू और बाहरी नेता नहीं चाहिए। बाजपुर की जनता इस बार किसी स्थानीय नेता को ही विधायक बनायेगी।
इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत