कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने बाजार पहुचकर व्यपारियो को दी दीपावली की शुभकामनाये
काशीपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार संदीप सहगल
काशीपुर । काशीपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने मुख्य बाजार पहुंचकर व्यापारियों एवं आम जनमानस को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़े 👉 क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर द्वारा निर्धन परिवारो को मिट्टी के दीपक व तेल की शीशी का वितरण
कांग्रेस अध्यक्ष श्री सहगल ने दीप पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाने का आहवान करते हुए इस पर्व पर प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आहवान भी आमजन से किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय किला तिराहा से मुख्य बाजार का रुख किया। श्री सहगल के द्वारा दुकान दुकान जाकर बधाई देने पर व्यापारियों एवं आमजन भी उनकी इस प्रकार की कार्यशैली से बेहद प्रसन्न हुए। श्री सहगल के दुकान दुकान जाकर लोगों को दीपावली की बधाई देने के अंदाज की जनता में चर्चा हो रही है कि इससे पूर्व ऐसा काशीपुर के अंदर किसी भी व्यक्ति के द्वारा नहीं किया जाता जैसा श्री सहगल कर रहे हैं
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सहगल ने दीपावली के पावन पर्व की सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए जारी दिशा निर्देशों के पालन के साथ कामना कि यह महापर्व हम सबको फिर समृद्धि, सौहार्द और खुशहाली के मार्ग पर ले जाएगा। उन्होंने कहा, यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है।इस दौरान काशीपुर नगर निगम के सामने महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल द्वारा अनाथ बच्चों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों को उनसे खरीद कर बाजार में निशुल्क लोगों को दान दिए जिससे सब लोग दीपावली के शुभ अवसर पर अपने प्रतिष्ठानों पर अपने घरों पर दीपक जलाए और हमारा देश खुशहाली के साथ रोशन हो उन्होंने कहा कि आइए संकल्प करें कि जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक अनेक दीपकों को प्रज्ज्वलित कर सकता है, उसी प्रकार से हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें।

