कोरोना अपडेट, सप्ताह में एक दिन बंद रहेंगे हल्द्वानी, लालकुआं, बिंदुखत्ता व हल्दुचौड़ के बाजार बंद, पढ़े पुरी रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

लालकुआं। कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिसको देखते हुए जिलाप्रशासन ने शुक्रवार के दिन लालकुआं, बिंदुखत्ता काररोड एवं हल्दूचौड़ के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूर्ण बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा हल्द्वानी बाजार को शनिवार को बंद रखने का निर्णय लिया है।


उप जिला अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस के सैकड़ों नये मामले सामने आए है। जबकी लगातार कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे है। राज्य में 4 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। जिसको देखते हुए शुक्रवार के दिन लालकुआं, बिंदुखत्ता काररोड एवं हल्दूचौड़ के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूर्ण बंद करने का फैसला लिया गया है। बंदी होने से भीड़ कम होगी और कोरोना वायरस के मामले भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि शहर में सैंपलिंग के बढ़ने के साथ कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ें हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हर हालत में इस संक्रमण के प्रभाव को रोका जाए।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी पुलिस ने चरस तस्कर को किया गिरफ्तार ,1 किलो से ज्यादा चरस बरामद
इधर सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि कोविड संकमण केसों में इजाफा के चलते शनिवार को हल्द्वानी बाजार बंद करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान जरूरी सामान जैसे डेयरी, दवा, फल-सब्जी की दुकानें सुबह 11 बजे तक खुली रहेंगी। प्रशासन ने सख्ती दिखते हुए लोगों को चेताया है कि कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वालों के खिलाफी सख्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश