कोरोना अपडेट- लालकुआं के लिए राहत भरी खबर, कल बनाया गया केंटेन्मेंट जोन आज हटाया

खबर शेयर करें -

 

लालकुआं। नगर के वार्ड नंबर 1 में बनाए गए कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने कुल 35 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट कराया। जिसमें तहसील परिसर निवासी एक महिला पॉजिटिव निकली। इधर प्रशासन ने चिकित्सालय रोड से कंटेनमेंट जोन हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े 👉 पत्नी को छोड़ विधवा भाभी के साथ रहने की जिद पर अड़ा शादीशुदा युवक, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें 👉  युवती की निर्मम हत्या कर कूड़े के ढेर में फेंका शव; गला रेतने के बाद पहचान छिपाने को कुचला चेहरा, जांच में जुटी पुलिस

वार्ड नंबर 1 में व्यवसायी दंपति के कोरोना पॉजिटिव आ आने के बाद गत दिवस जिला प्रशासन ने अस्पताल रोड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। जहां शनिवार को 35 लोगों के कोरोना वायरस टेस्ट कराए। जिसमें से तहसील परिसर में रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। इधर कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ आने के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल रोड में बनाए गए कंटेंटमेंट जोन को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही यह निर्देश दिए कि जिन घरों में कोरोना वायरस पॉजिटिव लोग आए हैं उक्त घर के सभी सदस्यों को होम आइसोलेट किया जाए। जबकि तहसील परीक्षा में निवास करने वाली पॉजिटिव आई महिला के परिजनों एवं आसपास के अन्य परिवारों के कोरोना टेस्ट रविवार को किए जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल; कुमाऊं परिक्षेत्र के 29 निरीक्षकों के तबादले, तीन महिला इंस्पेक्टर भी शामिल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर: एयरपोर्ट विस्तार के रास्ते की सबसे बड़ी बाधा दूर; ₹375.33 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली पर्यावरणीय स्वीकृति, 3000 मीटर के रनवे पर उतर सकेंगे बड़े विमान