
राजू अनेजा,लालकुआं। प्रदेश की सियासत में उस वक्त गरमाहट बढ़ गई, जब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।
मंडल अध्यक्ष और दर्जनों युवा साथियों की मौजूदगी में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गैरजिम्मेदाराना बयानबाज़ी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ उपद्रवी तत्वों को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जैसे गंभीर मंचों पर अमर्यादित व्यवहार के लिए प्रेरित करना राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है।
दीपेंद्र कोश्यारी ने तीखे शब्दों में कहा कि विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है। राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रीय हितों के विपरीत भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की ऐसी गतिविधियाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्र सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। “देशहित सर्वोपरि है” के नारों के बीच पुतला दहन किया गया और कांग्रेस नेतृत्व से अपने आचरण पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा।
राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। साफ है कि आगामी दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और तूल पकड़ सकता है।
ताजा खबर
- CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट: कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित; ऐसे करें चेक और जानें इस साल के मुख्य आँकड़े
- रुद्रपुर: गैस रिसाव से घर में लगी भीषण आग; 3 साल की बच्ची समेत 5 लोग झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी
- जसपुर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को लेकर विधायक और पूर्व विधायक समर्थकों में जबरदस्त भिड़ंत, पुलिस ने रुकवाया काम
- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में तमंचे की नोक पर ₹7 लाख की लूट, चलती ट्रेन में लूट की घटना के बाद मचा हड़कंप
- सोखता गड्ढे में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की मौत; इकलौते चिराग के बुझने से परिवार में पसरा मातम
- लालकुआं और बिंदुखत्ता में अंबेडकर जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वक्ताओं ने बताया ‘भारत का सच्चा मार्गदर्शक’
- उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज मौसम शुष्क, कल से ‘पश्चिमी विक्षोभ’ दिखाएगा असर; अल्मोड़ा में खिली धूप से बदला तापमान
- रुद्रपुर: अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, सिर फटने से मौके पर ही दर्दनाक मौत; शिनाख्त में जुटी पुलिस
- अल्मोड़ा-पंतनगर हेली सेवा शुरू: अब 5 घंटे का सफर सिर्फ 30 मिनट में; किराया ₹3800, जानें पूरा शेड्यूल
- पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक 2026: आज से शुरू हुआ साहसिक सफर; पंजीकरण प्रक्रिया, सुरक्षा और पर्यावरण के नए नियम लागू

