गोरापड़ाव : कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने से भिड़ंत, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी-लालकुआं पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत चिंताजनक बनी हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से अस्पताल भेजा. जहां एक बाइक सवार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के गोरापड़ाव कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. दोनों घायल काफी देर तक हाईवे पर तड़पते रहे. स्थानीय लोगों ने 108 को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और 108 कर्मी दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई. जहां राजेश पुत्र सेवाराम निवासी उत्तर प्रदेश पीलीभीत की मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार का नाम सुमित है, जो हिमालय फार्म का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर अंधेरा होने के चलते दोनों बाइक आपस में टकरा गई. मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि मृतक पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो हल्द्वानी में गौला नदी में गाड़ी चलाने का काम करता था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि हल्द्वानी-लालकुआं रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है. इसके बावजूद हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई की मिठास: 15 दिनों में 17 रुपये तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल; त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा