लालकुआं: पारिवारिक कलह से परेशान होकर दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: लालकुआं के गौलापार क्षेत्र में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक बुजुर्ग दंपति ने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दर्दनाक घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

जानकारी के अनुसार, लखनपुर दौलतपुर निवासी 71 वर्षीय हरिदत्त पांडे और उनकी 65 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी ने बुधवार शाम करीब 7:45 बजे जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया। इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। हरिदत्त पांडे को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत; जेब से मिली 'अंबेडकर जयंती' की चंदा रसीद, शिनाख्त की कोशिश जारी

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बुधवार दोपहर मुन्नी देवी की परिवार के ही एक सदस्य से कहासुनी हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने शाम को अपने पति को दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पति की क्रूरता की शिकार हुई महिला; मारपीट कर हाथ तोड़ा, अप्राकृतिक संबंध और गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप

 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

 

चोरगलिया थाने के एसओ राजेश जोशी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 24 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; मरने से पहले दोस्त को भेजा मोबाइल पासवर्ड, 40 कॉल के बाद भी नहीं उठा फोन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad