लालकुआं: पारिवारिक कलह से परेशान होकर दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: लालकुआं के गौलापार क्षेत्र में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक बुजुर्ग दंपति ने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दर्दनाक घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।


 

क्या है पूरा मामला?

 

जानकारी के अनुसार, लखनपुर दौलतपुर निवासी 71 वर्षीय हरिदत्त पांडे और उनकी 65 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी ने बुधवार शाम करीब 7:45 बजे जहर निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया। इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। हरिदत्त पांडे को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में कुलदीप यादव की 'पहाड़ी' शादी: वंशिका चड्ढा के साथ आज लेंगे सात फेरे; रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल समेत कई सितारे पहुँचे

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बुधवार दोपहर मुन्नी देवी की परिवार के ही एक सदस्य से कहासुनी हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने शाम को अपने पति को दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  नेहा बनकर जोहरा ने बिछाया जाल, रामपुर के युवक को काशीपुर बुलाकर रुद्रपुर में बनाया हनी ट्रैप का शिकार

 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

 

चोरगलिया थाने के एसओ राजेश जोशी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में आज वर्षा और बिजली का 'यलो अलर्ट'; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कल पूरे प्रदेश में राहत की उम्मीद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad