बंदरों की मौत का पुलिस ने खुलासा करते हुए 9 लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम में भेजा जेल

Disclosing the death of monkeys, the police sent 9 people to jail under the Animal Cruelty Act.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। विगत दिनों दर्जनों बंदरों की हुई मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने आम के बाग के ठेकेदार सहित नौ आरोपियों को पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

बता दें कि बीते रोज जैतपुर घोसी में हुण्डई शो रूम के सामने आम के बाग में बंदरों के शव मिले थे। इन बंदरों को बाग की देखरेख करने वालों ने जहर देकर मार डाला था। बंदरों के शव मिलने पर आसपास के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी और नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। सूचना पर आशुतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुँचे तो घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित थी । वन्य जीवों (बंदरों) को बाग में काम करने वाले लोगों द्वारा जहर देकर मार देने से आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित पायी गयी। आम के बाग में जाकर तलाश करने पर बाग के पूर्वी कोने में आम के पेड़ों व झाड़ियों के नीचे से 07 वन्य जीवों (बंदरों) के शव बरामद हुए । वन्य जीवों (बंदरों) के मृत शवों को कब्जे पुलिस में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम हेतु राजकीय पशु चिकित्सालय काशीपुर भिजवाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बंदरों को जहर दिये जाने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी

पुलिस ने जान मौहम्मद पुत्र शेर मौहम्मद निवासी दुनका थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0) ,इमामउद्दीन पुत्र सफी अहमद निवासी चचैट थाना शीशगढ़ जिला बरेली (उ0प्र0) , छोटे खाँ पुत्र ताहिर खाँ निवासी दुन्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0), इमरान पुत्र इकरार निवासी दुन्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0) ,अफजाल पुत्र नवी हसन निवासी दुत्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0),अनवार पुत्र हमीद निवासी दुत्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0),इकरार शाह पुत्र अबरार शाह निवासी दुन्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0), नदीम पुत्र वकील अहमद निवासी दुन्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0) ,मुबारिक पुत्र जमील अहमद निवासी दुत्का थाना शाही जिला बरेली (उ0प्र0) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि बाग में फलों को नुकसान पहुँचाये जाने से परेशान किये जाने के कारण बंदरों को जहर देकर मार डाला। इस घटना पर आस-पास के लोगों में समुदाय विशेष के प्रति काफी आक्रोश व गुस्सा व्याप्त हो गया। जिससे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन नौ आरोपियों को गिरफतार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद