किच्छा : पति ने अपनी पत्नी की चाकू से घोंपकर की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को चाकू से गोद कर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी है. मृतका पिछले आठ माह से मायके में रह रही थी. उसका पति नशे का आदि बताया जा रहा है, जो अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था.

घरेलू क्लेश के चलते पति ने अपनी पत्नी की चाकू गोद कर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि गोकुलनगर निवासी फरजाना को उसके पति रिजवान निवासी शीशगढ़ हाल निवासी बडीया किच्छा द्वारा चाकू मार कर घायल कर दिया है. जिसे आनन-फानन में किच्छा अस्पताल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

फरजाना के भाई ने कोतवाली किच्छा को तहरीर सौंप कर बताया कि उसकी बहन का निकाह 30 दिसंबर 2019 को हुआ था. जिसके बाद से उसका पति और परिवार दहेज की मांग कर रहा था. पति रिजवान नशे का आदि था और घर का खर्च चलाने को लेकर पैसे भी नहीं देता था. जिसको लेकर आरोपी उसकी बहन से अक्सर मारपीट भी करता था. लगातार मारपीट के बाद वह अपनी बहन को आठ माह पूर्व अपने घर ले आया. जिसके बाद आरोपी कई बार नशे की हालत में घर आया और धमकी दे कर चला गया. बीते दिन एक बार फिर आरोपी घर पहुंचा और फरजाना पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया. बीच बचाव करने पर फरजाना के भाई के हाथ पर भी चाकू लग गया.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ

शोर होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसके बाद फरजाना को किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad