किच्छा : राजस्व उप निरीक्षक कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले में किच्छा तहसील के राजस्व उप निरीक्षक कानूनगो को विजलेंस की टीम ने पांच हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है.

आरोप है कि आरोपी कानूनगो ने कृषि भूमि की नाप करने के एवज में घूस ली थी.

भूमि की पैमाइश करने के मामले में घूस मांग रहे कानूनगो को विजलेंस की टीम ने किच्छा तहसील आवास से पांच हजार के साथ गिरफ्तार किया है. पीड़ित द्वारा 19 जनवरी को हल्द्वानी विजिलेंस को मामले की शिकायत की थी. पीड़ित ने विजिलेंस की टीम को बताया था कि किच्छा के राजस्व निरीक्षण कानूनगो धनेश कुमार शर्मा ने उससे कृषि भूमि की नाप कराने के लिए पांच हजार रूपए मांगे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन

पीड़ित का शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और जैसे ही शिकायतकर्ता ने धनेश कुमार शर्मा को पांच हजार रुपए दिए, तभी टीम ने आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को विजिलेंस की टीम अपने साथ पकड़कर हल्द्वानी ले गई.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर चीनी ₹70 पार! दुर्गापाल बोले— बहनों की थाली और भाइयों के मुंह का स्वाद कड़वा कर रही सरकार

एसपी विजलेंस प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया की शिकायतकर्ता द्वारा अप्रैल 2022 में पैमाइश शुल्क 9 हजार रुपए तहसील में जमा किया गया था, परंतु आरोपी धनेश कुमार द्वारा रिश्वत न मिलने के कारण पैमाइश का काम नहीं किया गया और टालता रहा. जिस पर शिकयतकर्ता मदन सिंह नेगी द्वारा 19 जनवरी 2023 को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में इस संबंध में शिकायत की और 1064 में भी शिकायत की गई थी. जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया. आज आरोपी को तहसील परिसर से उसके आवास में पांच हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.