साइबर ठग ने फोन पर जीजा बनकर साली से बीस हजार रुपये ठगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

Cyber ​​​​thug pretending to be brother-in-law on the phone and duping his sister-in-law of twenty thousand rupees, police started investigation on the complaint of the victim

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा।हल्द्वानी। हल्द्वानी में साइबर ठगी का एक अनोखा सामने आया है जहां पर एक साइबर ठग ने एक युवती से उसका जीजा बनकर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है साइबर ठग ने  युवती को फोन किया और उसके जीजा की हूबहू आवाज निकालकर बात की और अपनी परेशानी बताकर उसने युवती से 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। 

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश मुरादाबाद की रहने वाली यूभी चौधरी हल्द्वानी में निजी कंपनी में काम करती है पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई.बात करने वाले ने खुद को उनका जीजा बताया कॉल पर जीजा की हूबहू आवाज निकालकर बात की जा रही थी जीजा की आवाज में ठग ने अपनी परेशानी बताकर उसने युवती से 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए जब दोबारा जालसाज ने 30 हजार की रकम मांगी तो युवती का दिमाग खटका उसने कहा कि ₹30 हजार और ट्रांसफर कर दो शाम को 50 हजार लौटा दूंगा उसने दीदी को फोन किया तो ठगी का खुलासा हुआ।बताया जा रहा है कि ठग एआई तकनीक का इस्तेमाल कर युवती के फोन पर जीजा का आवाज निकाल कर बात किया.युवती ने तुरंत साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई हैं।साइबर सेल प्रभारी सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मामला साइबर सेल को ट्रांसफर किया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ अपडेट: यात्रियों के लिए 'देवदूत' बना प्रशासन; एयर लिफ्ट कर बचाई दो की जान, सुरक्षा के लिए धाम में BDS की तैनाती और अवैध टेंटों पर कड़ा एक्शन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ग्राम प्रधान पर दबंगई का आरोप; घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़, गाड़ी भी तोड़ी; पुलिस ने किया गिरफ्तार