बिन्दुखत्ता की बेटी भावना जोशी ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता मैं स्वर्ण पदक जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

खबर शेयर करें -

देहरादून बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता मैं नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने जिले का नाम रोशन किया। नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाते हुए प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन अकादमी चाइल्ड सेक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजीव नगर, पश्चिमी घोड़ानाला, बिन्दुखत्ता, लालकुआं मैं प्रशिक्षण ले रहे इन खिलाड़ियों में अंडर-14 जूनियर बालिका वर्ग मैं भावना जोशी 44 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: युवक को पैर में मारी गोली, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी

वही अर्चना चौहान ने 36 किलो भार वर्ग, मानसी रावत 48 किलो भार, भूमिका देवरारी ने 52 किलो भार मैं रजत पदक जीत क्षेत्र का नाम रोशन किया।

अंडर-17 जूनियर बालिका वर्ग वह 70 किलो भार मैं नेहा नेगी ने कांस्य पदक वह धनराशि जीत क्षेत्र वह जिले को सम्मान दिलाया। उसी के साथ नैनीताल जिला जुडो कोच दिनेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण देते हुए ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीl

वही भावना जोशी के स्वर्ण पदक जीतने पर उनके पिता समाज सेवी भुवन जोशी ने जुडो कोच दिनेश कुमार वह अध्यक्ष बसंत बल्लभ पांडे का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनकी बेटी के लगन और मेहनत के साथ उनके कोच और अध्यक्ष का विश्वास था जो आज उनकी बेटी इस मंजिल तक पहुंच सकी। स्वर्ण पदक जीतने के बाद भावना का कहना है कि बचपन से ही उन्हें खेलकूद के लिए उनकी माता श्रीमती धना जोशी ने प्रोत्साहित किया, इसीलिए वह यह जीत पदक वह धनराशि अपनी माता को देना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता

इन सभी खिलाड़ियों को नैनीताल जिले के कोच दिनेश कुमार , नैनीताल डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत बल्लभ पांडे व विधायक मोहन सिंह बिष्ट, सुनीता शर्मा पांडे, ओम प्रकाश, जगदीश जोशी, कविता, विवेक, प्रदीप कुमार, विमल चौधरी, नवीन देवराडी, दया नाथ प्रजापति, सचिन अग्रवाल, राजा बड़ोला, युडी  मशीह , नंदा बल्लभ जोशी आदि ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad