डी बाली ग्रुप ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया सी एम धामी का जन्मदिन

D Bali Group celebrated CM Dhami's birthday with disabled children.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर । डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली एवं संजीवनी हॉस्पिटल परिवार ने यहां रामनगर रोड स्थित ग्राम बसई में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को मिठाई और और केक खिलाया गया एवं उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
आज दिव्यांग बच्चों के स्कूल में पहुंची डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली, मुद्रा बाली संजीवनी हॉस्पिटल परिवार के मुखिया मुकेश चावला, मनीष चावला के साथ-साथ अमित सक्सेना अभिताभ सक्सेना आदि ने मिलकर बच्चों के साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटा और मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए प्रदेश की खुशहाली की भी प्रार्थना की और बच्चों में केक और मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर स्कूल में मौजूद करीब 40 बच्चों का फिजिशियन डॉक्टर महेश पाल यश गुंबर शिवा, नीरज मनीष आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप रावत सहित पूरे विद्यालय परिवार ने इस सुंदर आयोजन के लिए डी -बाली ग्रुप और संजीवनी हॉस्पिटल परिवार का आभार व्यक्त किया। वही केक और मिठाई खाते बच्चों के चेहरे पर अलग ही मुस्कान थी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।विद्यालय परिवार की ओर से रेखा गीता प्रभा अक्षय दिनेश संजीव दीपक सचिन रवि मयंक नेहा रोहित यामिनी सपना प्रियंका ममता मीनाक्षी शैलेंद्र रामप्रसाद आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर