लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, प्रथम दृष्टया ठंड से मौत की आशंका

खबर शेयर करें -

लालकुआं: स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास एक विभागीय भवन के बरामदे में गुरुवार सुबह लगभग 50 से 55 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया यह मौत ठंड लगने से होना बताई जा रही है।

🔎 पुलिस की कार्रवाई

  • सूचना मिलते ही कोतवाली लालकुआँ पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया।

  • पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

  • मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

  • शव पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

  • आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह व्यक्ति पहली बार इस क्षेत्र में देखा गया था

  • पुलिस को मृतक के पास से लखनऊ का रेलवे टिकट भी मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  खनन माफियाओं का दुस्साहस, वन दारोगा को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, मारपीट का वीडियो वायरल

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  1 मार्च को रंगों से सराबोर होगा काशीपुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में सजेगा भव्य होली मिलन समारोह

मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। शिनाख्त होने के अंतराल 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सास की मौत के बाद बहू समेत 6 गिरफ्तार, 2 साल की मासूम को भी जाना पड़ा जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad