नए साल पर उत्तराखंड भ्रमण के लिए आई युवती की नैनीताल में हुए सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें -

साथियों के साथ नए साल पर उत्तराखंड भ्रमण के लिए गई युवती की नैनीताल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। कार पर सवार उसकी तीन सहेली व चालक भी जख्मी हुए हैं। युवती की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन नैनीताल के लिए रवाना हो गए हैं।

जगतपुर कस्बे की रहने वाले दिनेश मौर्य की पुत्री प्रतिमा मौर्य (25) लखनऊ मेंं एक फाइनेंस कंपनी में सलाहकार के पद पर तैनात थी। वह लखनऊ में ही रहती थी। बताते हैं कि 30जनवरी को वह कार से साथियों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड भ्रमण पर निकली थी। प्रतिमा के अलावा कार में उसकी तीन सहेली और चालक थे।
प्रतिमा ने घर के लिए कोई सामान बुक किया था। सामान देने के लिए डिलीवरी बॉय प्रतिमा को फोन मिला रहा था। सोमवार को डिलीवरी बॉय ने फोन मिलाया तो किसी व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि नैनीताल के पास कार अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई है। प्रतिमा की मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य लोग घायल हो गए हैं।
डिलीवरी बॉय ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मृतका के चचेरा भाई सर्वेश मौर्य ने बताया कि प्रतिमा की मौत की सूचना मिली है। हम लोग मौके पर जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की जानकारी होने से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें