पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी के बड़े भैया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

 

 

राजू अनेजा,काशीपुर। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी के बड़े भाई पुलकित सेठी के पिता श्री सतीश कुमार सेठी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

सेठी परिवार की इस दुखद घड़ी में नगर के तमाम गणमान्य लोग, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके निवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। सभी ने स्व. सतीश कुमार सेठी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

यह भी पढ़ें 👉  बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!

बताया जाता है कि श्री सेठी सरल, मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से न केवल सेठी परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला! ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर

 

Ad