काशीपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण को स्वीकृति मिलने पर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

Deepak Bali expressed gratitude to the Chief Minister and MLA on getting approval for the construction of multi-storey parking in Kashipur.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर ।वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने काशीपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए शासन से स्वीकृति मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। श्री बाली ने इस पार्किंग के लिए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उन्हें भी साधुवाद दिया है । साथ ही श्री बाली ने यह भी कहा है कि उनके द्वारा काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को जो पत्र दिया गया था उसके प्रति भी पूर्ण उम्मीद है कि शीघ्र ही धन आवंटित होने की स्वीकृति मिल जाएगी और विभिन्न वार्डों में नाले, नालियों, पुलियों, सड़कों और सुलभ शौचालय आदि विकास कार्यों के होने से काशीपुर की जनता को काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा है कि काशीपुर में यातायात की भयंकर समस्या है ,जिसे देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से काशीपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाए जाने का अनुरोध किया गया था। उनकी सहमति के बाद ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा आगणन धन की संस्तुति को स्वीकार करते हुए शासन ने17 करोड़ 98 लाख 99 हजार रुपए के बजट को स्वीकृति दे दी है और राज्य वित्त विभाग से निर्माण कार्य की 40% धनराशि अर्थात 7 करोड़ 19 लाख 59000 की धनराशि भी प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त कर दी है। मुख्यमंत्री का यह एक सराहनीय कार्य है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है ।मल्टी स्टोरी पार्किंग बनने से काशीपुर की यातायात संबंधी एक बड़ी समस्या का समाधान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा