दीपक बाली ने खुद शिविर में बैठकर कराया विद्युत समस्याओं का समाधान

Deepak Bali himself solved the electrical problems by sitting in the camp

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर ।मुख्यमंत्री की पहल के तहत पीड़ित जनता को तुरंत लाभ पहुंचाने हेतु विद्युत विभाग से संबंधित मामलों के सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के क्रम में विद्युत समाधान शिविर का आज यहां आवास विकास स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क के पास आयोजन किया गया। लगाए गए शिविर में अनेक लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। भाजपा नेता दीपक बाली ने खुद शिविर में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान कराया।

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार

लगाए गए शिविर में लोगों को उनकी मांग के अनुसार तत्काल विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। जिन बिजली के बिलों में गडबडी थी उनका तत्काल निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई ।जिन क्षेत्रों में लोगों की पोल लगवाने व तार संबंधी दिक्कतें हैं उनका भी समाधान किया गया। शिविर में अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ,उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अवर अभियंता हरिशंकर सागर एवं अनिल कुमार भाजपा नेता पुष्कर बिष्ट सहित महेंद्र सिंह एचआर आर्य, अजयवीर यादव गौरव ,लक्ष्मी देवी ,कमलेश आदि ने भाग लिया। समाचार लिखे जाने तक शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं के आने और अपनी समस्याओं से अवगत कराने का क्रम जारी था।

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी