दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी को 48 वे जन्मदिन पर भेंट किया 48 किलो का लड्डू

Deepak Bali presented 48 kg laddu to Chief Minister Dhami on his 48th birthday

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने अपने अनेक साथियों के साथ देहरादून पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी एवं युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके 48 वे जन्मदिन पर 48 किलो का लड्डू भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु व सफल जीवन की कामनाएं की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के खुर्पाताल में फिर बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की XUV, 5 घायल; 2 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

श्री बाली अपने साथियों के साथ सजी हुई गाड़ी पर 48 किलो का लड्डू लेकर जब मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तो लड्डू देखकर सभी दंग रह गए। श्री बाली ने मुख्यमंत्री को गले लगा कर उन्हें 48 में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।लड्डू देखकर मुख्यमंत्री भी भाव विभोर हो गए। श्री बाली के साथ भाजपा महिला प्रकोष्ठ की आईटी सेल की प्रदेश संयोजक प्रिंसी रावत, गगन कांबोज, बिट्टू राणा,रविंद्र राणा, सूरज कांबोज, प्रधान मोहित शहरावत, पवित्र शर्मा ,प्रतीक अग्रवाल ,अजय वीर यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। जिस सजी हुई गाड़ी में यह लड्डू रखा हुआ था उसके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।चारों ओर पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक