विकास के रथ पर सवार दीपक बाली के दो टूक- किसी व्यक्ति विशेष के चक्कर मे एक लाख जनता को नहीं छोड़ सकता

Deepak Bali, riding on the chariot of development, said bluntly- I cannot leave one lakh people for the sake of a particular person

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर। काशीपुर के विकास के रथ पर सवार मेयर दीपक बाली ने क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर दो टूक शब्दों में कहा कि किसी  व्यक्ति विशेष के चक्कर में एक लाख की जनता को नहीं छोड़ सकता हूं यदि जनता के हित में कोई कार्य होना है और यदि कोई व्यक्ति विशेष उसे कार्य के आड़े आ रहा है तो मैं एक लाख की जनता को नाराज करने की बजाय उसे व्यक्ति विशेष को नाराज करना बेहतर समझेगा क्योंकि यह मामला मेरे काशीपुर क्षेत्र के विकास से जुड़ा हुआ है और उससे मैं कोई भी समझौता नहीं करूंगा।

जी हां बात हो रही है विगत 3 वर्षों से विद्युत कटौती का दंश झेल रहे काशीपुर वासियो की।बाजपुर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के सामने स्थित 132 केवी बिजली घर से 20 नंबर बिजली घर तक जाने वाली 33,000 केवी लाइन खड़कपुर देवीपुरा चैती चौराहा के पास से होकर गुजरती है। वर्ष 2022 में ऊर्जा निगम की टीम इस क्षेत्र में लाइन पर लॉपिंग व चॉपिंग का कार्य करने पहुंची थी, तब क्षेत्र के कु छ लोगो ने इसका विरोध किया था। साथ ही न्यायालय में ऊर्जा निगम के खिलाफ वाद किया था। तब न्यायालय ने सुनवाई के बाद स्टे दे दिया था। जिसके चलते लगभग 3 वर्षों से उक्त कार्य लम्बित होने की वजह से करीब आधे काशीपुर के लोगों को बिजली रोस्टिंग  एवं ओवरलोडिंग जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा था तभी उक्त समस्या को लेकर केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने मेयर दीपक बाली को अवगत कराया। उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर दीपक बाली ने उक्त विषय को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा से बात की और न्यायालय का आदेश लाकर
विगत 3 साल की समस्या का चुटकियो में हल निकाल  132 केवी बिजली घर से 20 नंबर बिजली घर तक जाने वाली 33 केवी लाइन पर लॉपिंग व चॉपिंग का कार्य कराकर लाइन को शुरू करा दिया। उक्त मामले में कानूनी अड़चन आने पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल ने भी अपनी पूरी सहभागिता निभाई। उक्त कार्य पूरा होने के बाद अब काशीपुर के आवास विकास ,पटेल नगर सहित कई क्षेत्रों में बिजली रोस्टिंग एवं ओवरलोडिंग जैसी समस्या से जनता को काफी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें 👉  रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला! ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !