मोहन के गृह क्षेत्र में दीपेंद्र की गर्जना ! प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार लालकुआं आएंगे दीपेंद्र कोश्यारी, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह — भव्य रैली की तैयारी शुरू

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार लालकुआं आ रहे युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का जोश है। उनके आगमन से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है। कल 24 अक्टूबर को उनके स्वागत में एक भव्य रैली आयोजित किए जाने की भी योजना है, स्वागत एवं रैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में आज वर्षा और बिजली का 'यलो अलर्ट'; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कल पूरे प्रदेश में राहत की उम्मीद

जानकारी के अनुसार, रैली में बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी की युवा इकाई से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक में उत्साह का माहौल है। हर मंडल, बूथ और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है ताकि कार्यक्रम यादगार बन सके।

प्रदेश महामंत्री बनने के बाद दीपेंद्र कोश्यारी का यह पहला लालकुआं दौरा है। माना जा रहा है कि इस दौरे से आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को भी गति मिलेगी। बताया जा रहा है कि कोश्यारी लालकुआं विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। यह सीट भाजपा के लिए “वीआईपी सीट” कही जाती है, ऐसे में उनके आगमन ने विपक्षी दलों की धड़कनें भी तेज कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सिलेंडर की ‘आंच’ को भड़कने से पहले ही कर दिया ठंडा: एडीएम विवेक राय के प्रयास से अफवाहों पर लगी लगाम, लोगों तक पहुंची गैस

युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि दीपेंद्र कोश्यारी ने हमेशा युवाओं के बीच एक सशक्त नेतृत्व की छवि बनाई है। उनके आगमन को लेकर सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक तैयारियां जोरों पर हैं। पोस्टर-बैनर लगाने से लेकर स्वागत रथ सजाने तक की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  CIMS & UIHMT वार्षिक खेलकूद: नीलकंठ हाउस बना चैंपियन; गीता धामी और एसएसपी अजय सिंह ने खिलाड़ियों को नवाजा

भाजपा नेताओं का कहना है कि दीपेंद्र कोश्यारी का लालकुआं आगमन न केवल संगठन में नई ऊर्जा भरेगा, बल्कि आगामी चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad