डेल्टा प्लस वैरिएंट, जब बच्चे मरने लगेंगे, क्या सरकार तब करेगी तैयारी? हाईकोर्ट

खबर शेयर करें -

नैनीताल :  कोरोना के नए वैरियंट को लेकर सरकार की तैयारी को लेकर हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को फटकार लगाते हुए कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट को फैलने में 3 महीने भी नहीं लगेंगे। ऐसे में हमारे बच्चों को बचाने के लिए क्या तैयारी की जा रही है। क्या तीसरी लहर में हमारे बच्चे मरने लगेंगे तब सरकार तैयारी करेगी?
बुधवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में तमाम याचिकाओं की एक साथ सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि क्या सरकार तीसरी लहर आने का इंतजार कर रही है। बच्चों को दवा कब खरीद कर देंगे। कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव के बच्चों के लिए तीन महीने तक विटामिन सी और जिंक आदि दवा देने की दलील पर तीखी फटकार लगाई। साथ ही सरकार द्वारा 30 जून तक जारी होने वाले जीओ को कल ही क्यों नहीं जारी करने का सवाल किया। हाईकोर्ट ने कहा कि देहरादून में बच्चों के लिए 10 वेंटिलेटर हैं अगर 80 बच्चों को संक्रमण हो गया तो क्या 70 बच्चों को मरने के लिए छोड़ दिया जाएगा। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और केरल में डेल्टा प्लस वैरियंट केस आ चुके आपकी तैयारियाँ कहाँ पहुँची।
हाईकोर्ट ने कहा कि डेल्टा प्लस वैरियंट में ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस की सबसे ज़्यादा जरूरत है। चीफ़ जस्टिस ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव राज्य में 0-18 आयु के बच्चे कितने हैं। ऑक्सीजन युक्त कितनी एंबुलेंस हैं उसकी जानकारी अगली सुनवाई 28 ज़ून को बताएं। इस दौरान हाई कोर्ट ने ब्लैक फंगस की तैयारियों को लेकर भी फटकार लगाई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad